विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

पौड़ी : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। यह दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन का दंश झेला।

उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से हमें शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे के महत्व की सीख मिलती है। हमें इतिहास से सीख लेते हुए समाज में आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीएचडीसी की टनल में हादसों का सिलसिला, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Fri Aug 14 , 2026
-बीते वर्ष दिसम्बर में दो लोको ट्रेन थी टकराईं -अब मलबे-पानी से सात की मौत, तीन अब भी लापता गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल के भीतर हुए हादसे ने एक बार फिर सुरंग परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर […]

You May Like

Breaking News

Share