गांधी-शास्त्री जयंती पर दौड़े खिलाड़ी, सात वर्गों में हुई क्रॉस कंट्री

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व बेला पर गोपेश्वर में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। खेल विभाग की ओर से आयोजित दौड़ में बालक-बालिकाओं समेत सात आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने दो से सात किलोमीटर तक दौड़ लगाई।

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघराण मोटर मार्ग पर निर्धारित स्थान तक हुई दौड़ का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

अंडर-12 बालक वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ जीआईसी टंगसा के इशु कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। जीआईसी बैरागना के यश दूसरे, नवजोत तीसरे पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैरागना के अनमोल ने पहला, जीआईसी माणा घिघराण के पीयूष रावत ने दूसरा और जीआईसी बैरागना के चिराग ने तीसरा स्थान हासिल किया।  अंडर-17 बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में जीआईसी ज्योतिर्मठ के शिवम प्रथम रहे। जीआईसी बैरागना के कृष्णा बिष्ट और हिमांशु ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

बालक ओपन वर्ग की सात किलोमीटर दौड़ में गोपीनाथ एकेडमी गोपेश्वर के विक्रम सिंह प्रथम, चंदन सिंह द्वितीय, अनूप सिंह तृतीय, स्थान पर रहे।

इसी प्रकार अंडर-12 बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की अनुष्का गौड़ प्रथम रहीं। नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की बबिता दूसरे, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की अनुष्का नेगी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-16 बालिका वर्ग में जीआईसी गोपेश्वर की रोशनी ने पहला और लक्ष्मी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बालिका ओपन वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की दीपशिखा ने पहला स्थान हासिल किया। दिया और रश्मि बिष्ट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सभी वर्गों के विजेता और अन्य स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों से जुड़े रहने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैंण सत्र से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

Fri Oct 2 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और व्यवस्थाओं में कमी […]

You May Like

Share