मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

इंफाल। मणिपुर राज्य में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। कल फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर के कामजॉग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या के बाद कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच शुरू हुई गोलीबारी शनिवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद हुई झड़पों में 10 घरों में आग भी लगा दी गई।

जिला प्रशासन ने और हिंसा को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। एक अलग घटना में, कामंजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती निंगचो गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गांव में सुरक्षाबल तैनात हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज

Sun Oct 11 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय ने 9 अक्टूबर को विद्यालयी शिक्षा विभाग को पत्र जारी […]

You May Like

Breaking News

Share