विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

गोपेश्वर (चमोली)। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ बुधवार को गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा हुई। बस स्टैंड पर आयोजित सभा में लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली। इसके बाद सेवा ज्योति मशाल के साथ बस स्टैंड से पुलिस मैदान तक यात्रा निकाली गई।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ज्योति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों के साथ सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में आवागमन बेहतर हुआ है और पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम के समापन पर दोनों विधायकों ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मोहित बिष्ट और रफीक अहमद के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा पुलिस मैदान पहुंची। इसमें युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, महिला आयोग सदस्य विजया रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिला प्रभारी संपत रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री विनोद कनवासी व अरुण मैठाणी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग

Wed Oct 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के सिदोली गांव में देवरानी-जिठानी में भालू के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बुधवार को वन विभाग पोखरी का घेराव किया। जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेंजर को […]

You May Like

Share