चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल

-मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

गोपेश्वर (चमोली)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित श्सेवा पखवाड़ाश् का शुभारंभ शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, सहकारिता, सेवायोजन सहित 30 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत छह महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। पशुपालन विभाग ने चार पशुपालकों को दुग्धारू पशुओं के लिए पोषक आहार उपलब्ध कराया, जबकि कृषि विभाग ने चयनित दस किसानों को कृषि मिनी किट (पावर वीडर एवं ब्रश कटर) प्रदान किए।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों और न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान दायित्वधारी हरक सिंह नेगी व रामचंद्र गौड़, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख बिनीता देवी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, गजेंद्र रावत, नवल भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम

Sun Jul 5 , 2026
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, टिकट दावेदारों की लंबी सूची में उभरा कस्याली का नाम यमकेश्वर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2027 भले अभी दूर हो, लेकिन यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई है। भाजपा से टिकट के संभावित दावेदारों के नाम लगातार सामने आ […]

You May Like

Share