मंडल घाटी में हिलास रेस्टोरेंट का शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार

 

गोपेश्वर (चमोली)। विकासखंड दशोली के अंतर्गत मंडल घाटी सीएलएफ से जुड़े स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक उद्यम हिलास रेस्टोरेंट’का उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

राज्यसभा सांसद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को तीर्थयात्रियों और पर्यटकों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने रेस्टोरेंट संचालन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।  परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि चमोली के यात्रा मार्गों पर ऐसे और सामुदायिक रेस्टोरेंट स्थापित किए जाएं, ताकि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के उद्देश्यों और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है।

इस दौरान दायित्वधारी  हरक सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत, जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव, रीप परियोजना के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और अन्य  लोग मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता

Tue Jun 23 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!