एलयूसीसी घोटाले के पीड़ितों का पैसा लौटाने की मांग, कुर्क संपत्ति नीलाम करने की गुहार

देहरादून। एलयूसीसी घोटाले के पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए नारी क्रांति मानव चेतना नागरिक संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन की अध्यक्ष सरस्वती देवी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीबीआई की ओर से कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी कर पीड़ितों का भुगतान करने और उत्तराखंड में लिक्विडेटर नियुक्त करने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि घोटाले से प्रभावित लोग पिछले दो वर्षों से अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे पीड़ित भुगतान की उम्मीद में दो महीने पहले ही आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिली है।

संगठन ने दावा किया है कि सीबीआई ने करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर राज्य सरकार को सौंप दी है। मुख्यमंत्री से इस संपत्ति की शीघ्र नीलामी कर प्राप्त धनराशि पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई है।

सरस्वती देवी ने कहा कि भुगतान में देरी से पीड़ित परिवारों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ितों को राहत दिलाने का आग्रह किया है।

इस दौरान अनीता देवी, रूपवती देवी, मंगला नेगी, उर्मिला रौथाण, सीमा रावत, पूनम रावत, संतोषी देवी, राजकुमारी, सरिता रौथाण, रजनी गोदियाल, निधि खंडूरी आदि मौजूद रहे। 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में संस्कृत को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन से जोड़ने का खींचा खाका

Sat Oct 10 , 2026
संस्कृत को पर्यटन से जोड़ने की तैयारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बनाया विस्तार का खाका आदर्श संस्कृत ग्रामों को तीर्थस्थलों से जोड़ने पर जोर, डिजिटल मॉड्यूल, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंचेगी संस्कृत देहरादून। उत्तराखंड में संस्कृत को केवल शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियों तक सीमित रखने […]

You May Like

Breaking News

Share