चमोली के पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया को मिला सैर सलीका सम्मान

  • पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2026 का सम्मान

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए लंबे समय से काम कर रहे चमोली जिले के पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया को वर्ष 2026 के सैर सलीका सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चैरास कैंपस में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

धन सिंह घरिया को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उनके प्रयासों के लिए पेड़ वाले गुरुजी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने पेड़-पौधों के संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का काम किया है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे सकारात्मक प्रयास भी उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करते हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक और विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश डोडी ने धन सिंह घरिया को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सर्वेश उनियाल भी मौजूद रहे।

पेड़वाले गुरू जी धनसिंह घरिया को पर्यटन विभाग की ओर से दिए गए इस पुरस्कार पर चमोली के पर्यावरण प्रेमियों में खासा उत्साह है और उन्होंने सम्मान मिलने पर घरिया को बधाई देते हुए चमोली के लिए गौरव की बात कही।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर की सफाई व्यवस्था को ओएनजीसी का सहारा

Thu Oct 1 , 2026
पालिका को मिले 5 फॉगिंग मशीन और 25 कूड़ा ठेली गोपेश्वर (चमोली)। ओएनजीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी की ओर से शहर की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ओएनजीसी ने नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को दो […]

You May Like

Share