महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन, संस्कृति एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, साहसिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से भी अवगत कराया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

Fri Aug 14 , 2026
पौड़ी : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि […]

You May Like

Share