राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में गूंजी देशभक्ति, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  • प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने ध्वजारोहण कर दिखाई हरी झंडी; सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार की एनएसएस इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर से निकली यात्रा में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने ध्वजारोहण एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कण्वघाटी बाजार से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

तिरंगा हमारे मान-सम्मान का प्रतीक : प्राचार्य

प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश के मान-सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराकर हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मणिकांत शाह, डॉ. भगवत रावत एवं डॉ. कविता अहलावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हरि ओम शरण, डॉ. दीपाली, डॉ. ललित, डॉ. दीप सिंह, डॉ. दीप्ति, योग प्रशिक्षक श्रीमती आकांक्षा, डॉ. वी.के. सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान

Sun Aug 16 , 2026
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के […]

You May Like

Breaking News

Share