टीएचडीसी टनल हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन का सांसद अनिल बलूनी ने लिया जायजा

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। टनल हादसे के बाद से तीन श्रमिक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। बचाव दल टनल के भीतर पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों की मदद से तेजी से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि राहत एवं खोज अभियान को और गति मिल सके।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और श्रमिकों के परिजनों को भी नियमित रूप से स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अगले चार दिन तेज बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Fri Aug 14 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक सावधानियां बरतने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के […]

You May Like

Share