राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र ने की। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय देते हुए भारत माता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि आज का युवा देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। प्राध्यापकों ने छात्रों को कारगिल युद्ध के इतिहास एवं शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य हरिश्चंद्र ने सभी को कारगिल दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय मे अध्यनरत छात्र – छात्राएं, प्राध्यापक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे l

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन

Mon Jul 27 , 2026
28-29 नवंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमनाई मीट एवं अकादमिक कार्यशाला हरिद्वार। ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन, हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष प्रोफ (डॉ.) वी के अग्निहोत्री, सचिव डॉ वेद भूषण शर्मा की अध्यक्षता में सुविधा होटल, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की […]

You May Like

Share