श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान

  • पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला – सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं।

कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि 2026 में भी मरीज इतने बड़े ट्यूमर के साथ अस्पताल पहुँच रहे हैं। इसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी और समय पर इलाज न कराना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि पेट लगातार बढ़ रहा हो, पेट फूलता हो, दर्द रहता हो, जल्दी पेट भर जाता हो या बार-बार पेशाब आने जैसी समस्या हो, तो इसे सामान्य न समझें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारी का इलाज आसान हो सकता है और जान भी बचाई जा सकती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प

Sat Jun 27 , 2026
देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मसूरी टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र (रायवाला) और एसपीवाईएम (SPYM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस […]

You May Like

Breaking News

Share