उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त – डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं विभागों में प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिए गए हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दोनों विभागों में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों के बजाय अन्य महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विभागों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इससे महाविद्यालयों व पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग की तर्ज पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में भी अटैचमेंट व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक स्थानांतरण से पहले सभी प्रकार की सम्बद्धताओं को समाप्त करते हुए संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थलों पर भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी शिक्षण संस्थानों में मानव संसाधनों का संतुलित एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा संस्थानों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बन सके।

डॉ रावत ने प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार उन्हें शीघ्र मूल तैनाती पर वापस भेजने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेदिक पंचकर्म ने बदली बुजुर्ग महिला की जिंदगी, वर्षों पुराने कोक्सीडीनिया रोग में मिली राहत, दर्द से मिली निजात

Tue Jun 9 , 2026
वर्षों पुराने टेल बोन दर्द से मिली राहत, आयुर्वेदिक पंचकर्म ने बदली बुजुर्ग महिला की जिंदगी कोक्सीडीनिया रोग के सफल उपचार से मरीज को मिला आराम, आयुर्वेदिक चिकित्सा की प्रभावशीलता फिर हुई साबित नई टिहरी। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती शारीरिक समस्याओं के बीच आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति कई जटिल रोगों में भी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!