एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टिहरी : अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने तहसील जाखणीधार का निरीक्षण कर कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, राजस्व कार्यों और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों की तैनाती, कार्यालय भवन, नजारत, विभिन्न पंजिकाओं और रिकॉर्ड रूम की स्थिति का अवलोकन किया।

‎निरीक्षण में तहसील के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षकों के 11 क्षेत्र पाए गए, जिनमें सभी क्षेत्रों में राजस्व उपनिरीक्षक कार्यरत हैं। वहीं, अमीन के दो पदों में से एक पद रिक्त पाया गया। संग्रह कार्यों के लिए एक संग्रह धावक भी तैनात है। कार्यालय भवन में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सुरक्षा के लिए स्थापित चार सीसीटीवी कैमरे भी क्रियाशील मिले।

‎नजारत कक्ष के निरीक्षण में निर्धारित पंजिकाएं उपलब्ध पाई गईं। वहीं, विभिन्न संदर्भ पंजिकाओं के निरीक्षण में कुछ पंजिकाओं में प्रमाण पत्र और पृष्ठ संख्या अंकित नहीं होने तथा पृष्ठांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया अधूरी पाए जाने पर अभिलेखों के रखरखाव में आवश्यक सुधार किए जाने की जरूरत सामने आई।

‎दैवीय आपदा राहत से संबंधित पंजिकाओं के निरीक्षण में भी प्रमाण पत्र एवं पृष्ठ संख्या दर्ज नहीं पाई गई। आपदा प्रबंधन के तहत खोज एवं बचाव सामग्री वितरण पंजिका का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त जनता दर्शन एवं सुशासन से प्राप्त शिकायतों की पंजिका में दर्ज 12 प्रकरणों में से 9 निस्तारित और शेष लंबित पाए गए। सरकारी सत्यापन से संबंधित पंजिका में दर्ज 21 प्रकरण निस्तारित मिले।

‎खसरा-खतौनी से संबंधित पंजिका में अंतिम प्रविष्टि 13 अक्टूबर, 2026 तक दर्ज पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम और आधुनिक रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को अभिलेखों को रैक और अलमारियों में सुव्यवस्थित रखने, अनावश्यक सामग्री हटाने तथा रिकॉर्ड रूम में नियमित रूप से दवा का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। ‎निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्राची बहुगुणा सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल

Sat Oct 17 , 2026
‎स्कूल-कॉलेजों में नियमित गतिविधियां, अस्पतालों की पर्चियों पर लिखे जाएंगे स्वीप के स्लोगन टिहरी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता […]

You May Like

Breaking News

Share