देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

  • एसडीआरएफ ने राफ्ट से नदी पार कराए दोनों शव
  • चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रहे थे कार सवार

देवप्रयाग। देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम रास्ते से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। नदी मार्ग की चुनौती के चलते शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया गया।

हादसा देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप हुआ। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर (HR-68 C 1242) में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही खाई से बाहर निकाल लिया। उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

सूचना पर एसडीआरएफ ब्यासी की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन में फंसे एक महिला और एक पुरुष के शवों को बाहर निकाला। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दोनों शवों को राफ्ट के जरिए नदी पार कराकर देवप्रयाग लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों में चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के किमखाल निवासी 72 वर्षीय सत्येश्वरी देवी और कार चालक अनिल शामिल हैं। घायलों की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी 33 वर्षीय उत्तम सिंह, बीना निवासी 18 वर्षीय टीशा रावत और 45 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार; मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

Fri Oct 16 , 2026
हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित […]

You May Like

Breaking News

Share