उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

कोटद्वार : उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में हाल ही में संपन्न उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखण्ड प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रदेश की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईएम काशीपुर की दिल्ली सिटी मीट ’26 में पूर्व विद्यार्थियों के जुड़ाव, उद्योग जगत से संपर्क और संस्थागत विकास पर जोर

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 90 पूर्व विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों, मार्गदर्शन और ज्ञान साझा करने के माध्यम से वर्तमान विद्यार्थियों के विकास पर चर्चा। संस्थान के डीन (डेवलपमेंट) प्रो. कुनाल गांगुली ने पूर्व विद्यार्थी नेटवर्क को संस्थागत […]

You May Like

Breaking News

Share