पौड़ी गढ़वाल : 90 किलो गांजा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

लैंसडाउन : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 12 मार्च 2026 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों से कुल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। उक्त मामले में नशा सप्लायरों एवं मुख्य तस्करों सहित कुल 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने एक अन्य अभियुक्त आत्मप्रकाश को 28 सितंबर को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों, पूर्व आपराधिक इतिहास एवं संगठित रूप से गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के तथ्यों के आधार पर 7 सितंबर को अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0-20/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत गैंग लीडर लव कुमार एवं उसके 07 अन्य साथियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आत्मप्रकाश, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 20/2026, धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986

 

नाम पता अभियुक्त

आत्मप्रकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी सब्जी मण्डी कांठ रोड मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यमकेश्वर के सिरासू को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, वाटर पार्क से कॉटेज तक विकसित होंगी सुविधाएं, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया क्षेत्र का भ्रमण, राफ्टिंग-बोटिंग की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

Sun Oct 11 , 2026
यमकेश्वर। पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के सिरासू क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने […]

You May Like

Breaking News

Share