दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी के सरोकारों से जुड़े मुद्दों का उनका राजनैतिक अनुभव, प्रदेशवासियों के समग्र विकास को अधिक प्रभावी बनाएगा। साथ ही उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त करने का काम करेगा।

​भट्ट ने कहा कि आर्य का राज्यसभा के लिए चयन, संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के भाव से प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके उच्च सदन में पहुंचने से उत्तराखंड के विकास से जुड़े जनहित के विषयों और प्रदेश की प्राथमिकताओं को केंद्र स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को गति देने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और जनसामान्य से जुड़ाव का लाभ प्रदेश की जनता को संसद के भीतर और बाहर निरंतर मिलता रहेगा। साथ। ही कहा कि उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज सशक्त करने का काम करेगा।

​भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

Sat Oct 10 , 2026
देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक होटल के अवैध निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में […]

You May Like

Breaking News

Share