टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, जोश कार्यक्रम शुरू

  • गांव-गांव जागरूकता और संभावित मरीजों की पहचान में जुटेंगे युवा

गोपेश्वर (चमोली)। टीबी मुक्त चमोली अभियान को गति देने के लिए युवाओं को अभियान से जोड़ा गया है। ‘जोश’ कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलियंटर्स गांवों, स्कूल-कॉलेजों और समुदाय के बीच जाकर टीबी के लक्षणों की जानकारी देंगे और संभावित मरीजों को जांच व उपचार के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलियंटर्स ने ऑनलाइन माध्यम से टीबी मुक्त चमोली और टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग की कोशिश पर्याप्त नहीं है। युवाओं और समुदाय की भागीदारी से बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान और जांच कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से टीबी के लक्षणों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उपचार करा रहे मरीजों का मनोबल बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टीबी को लेकर समाज में अब भी कई भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलियंटर्स को इस अभियान में गांव और समुदाय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जोड़ा गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में एनसीसी कर्नल सौरभ पति, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, सीडीपीओ संदीप अरोड़ा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

57वीं जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत

Sat Oct 10 , 2026
अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़. गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश. छोटे ई-कॉमर्स कारोबारियों के लिए पंजीकरण आसान. नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में हुई 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों, एमएसएमई और छोटे करदाताओं को राहत देने […]

You May Like

Breaking News

Share