चमोली में मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, सीएम धामी से मिले भाजपा नेता

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट और नगर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि गंभीर बीमारी, दुर्घटना और आकस्मिक स्थिति में चमोली के मरीजों को ऋषिकेश और देहरादून समेत बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाता है। जिले के कई दूरस्थ क्षेत्रों से इन केंद्रों की दूरी करीब 300 किलोमीटर तक है। सड़क दुर्घटनाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले अन्य हादसों में समय पर विशेषज्ञ और ट्रॉमा उपचार नहीं मिलने से मरीजों की मुश्किल बढ़ जाती है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल और तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं बढ़ने से पलायन पर भी असर पड़ेगा। कहा कि चमोली सीमांत जनपद है और बड़ी संख्या में युवा सेना में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में जिले में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि समेत स्थानीय स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री से शासन स्तर पर ठोस पहल करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, पूर्व प्रमुख एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णमणि थपलियाल और पूर्व बदरी-केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार समेत अन्य नेता शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वोट बचाओ-देश बचाओ के नारों से गूंजा गोपेश्वर, कांग्रेस ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला

Sat Oct 10 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली निकालकर भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से अंबेडकर भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर […]

You May Like

Breaking News

Share