​बैग भी, पावरबैंक भी, कोटद्वार के ध्रुव और श्रुति ने बनाया अनोखा चार्जिंग स्टेशन

कोटद्वार : कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान लैपटॉप चार्ज करने के लिए पावर प्वाइंट नहीं मिला तो कोटद्वार के युवाओं ने समस्या का समाधान तलाशना शुरू किया। इसी सोच से एक ऐसा स्मार्ट बैग तैयार हुआ, जिसमें लगी बैटरी की मदद से सफर के दौरान लैपटॉप और मोबाइल चार्ज किए जा सकते हैं। इसे ‘पावरबैग’ नाम दिया गया है।
 
पीएसआईटी कानपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस (एआई) की चौथे वर्ष की छात्रा श्रुति गुप्ता और पीएसआईटी से बीबीए कर चुके ध्रुव अग्रवाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एडास पावर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत इसे विकसित किया है।
 
ध्रुव के अनुसार, बीबीए के दूसरे वर्ष में कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान उन्हें ऐसी जगह काम करना पड़ा, जहां लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा नहीं थी। इससे प्रोजेक्ट पूरा करने में परेशानी हुई। मोबाइल को पावरबैंक से चार्ज करने की सुविधा होने के बावजूद लैपटॉप के लिए ऐसा विकल्प नहीं था। यहीं से लैपटॉप और मोबाइल दोनों को चार्ज करने वाले बैग का विचार आया।
 
इस उत्पाद को तैयार करने में करीब नौ महीने लगे और लगभग ढाई लाख रुपये खर्च हुए। अब इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है।
 
25 हजार एमएएच की बैटरी
 
पावरबैग में 25,000 एमएएच की एकीकृत बैटरी लगाई गई है। ध्रुव का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर इससे करीब दो बार लैपटॉप और चार बार मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। बैग को अलग-अलग तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
व्यापार मेले में मिला अच्छा रिस्पॉन्स
 
ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में पावरबैग को पांच दिनों तक प्रदर्शित किया गया। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने उत्पाद में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी के दौरान यूपी सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार और पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी पावरबैग की सराहना की।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 78 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PITCUL) और उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के कुल 78 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन […]

You May Like

Breaking News

Share